बेतिया के डीसीएस स्कूल के निदेशक एवं जदयू जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह का मानवाधिकार टुडे कार्यालय में हुआ सम्मान

 

हाजीपुर (वैशाली)। बेतिया की चर्चित शिक्षण संस्था डीसीएस स्कूल के निदेशक एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बेतिया जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह ने हाजीपुर स्थित मानवाधिकार टुडे के कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मानवाधिकार टुडे के संपादक डॉ. शशि भूषण कुमार ने संतोष कुमार सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान शिक्षा, सामाजिक सरोकार, राजनीतिक गतिविधियों एवं बिहार के शैक्षणिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना भी है।

वहीं, संतोष कुमार सिंह ने मानवाधिकार टुडे के कार्यालय पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक पहल की सराहना की।

यह मुलाकात शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के बीच संवाद एवं आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

महावाणी
लोड हुँदैछ... |

भर्खरै ⋙